फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पंद्रह लाख नहीं दिए तो मारपीट कर घर से निकाला

पंद्रह लाख नहीं दिए तो मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह लाख नहीं दिए तो मारपीट कर घर से निकाला
15 लाख नहीं दिए तो मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम हलालपुर निवासी एक महिला ने अहमदाबाद, गुजरात में रहने वाले अपने ससुरालियों समेत आठ लोगों पर 15 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

महिला के अनुसार उसकी शादी 26 अप्रैल 2016 को ग्राम मटेला, थाना लाहर जिला भिंड मध्य प्रदेश निवासी युवक के साथ हुई थी। जो अब गुजरात के शहर अहमदाबाद के मोहल्ला विद्यानगर में रहते हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने मायके से 15 लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका पति उसे मायके छोड़कर चला गया। रिश्तेदारों ने उसके पति एवं ससुरालियों को समझा बुझा कर 1 मई 2017 को उसे फिर उसके ससुराल गुजरात भेज दिया। 21 नवंबर को रात साढ़े 9 बजे पति ने उसके साथ फिर से मारपीट करते हुए कुकर्म किया और पति ने अपने तीन अन्य साथियों को बुलाकर रेप किया। किसी तरह उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन 22 नवंबर की शाम को वहां पहुंचे तो ससुरालियों ने गाली गलौज कर उन्हें भगा दिया। 23 नवंबर को आरोपियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसी समय उसके पिता और मामा वहां पहुंचे और किसी प्रकार उसकी जान बचाई। ससुरालियों ने उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि 15 लाख रुपये लिए बगैर आई तो जान से मार दिया जाएगा। उसके बाद परिजन उसे लेकर मायके आ गए। तब से लगातार उस पर फोन करके 15 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में महिला ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed