फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिले के 50 बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

जिले के 50 बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिले के 50 बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
सहारनपुर। जिले में लगभग 50 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट शीघ्र ही खुलने जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह कवायद शुरू की है। पुलिस ने इन बदमाशों को चिह्नित कर लिया है। सभी थाने से रिपोर्ट तैयार करा ली गई है। जिनमें से 10 लोगों की हिस्ट्रीशीट तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले के हर थाना क्षेत्र के अपराधियों की सूची तैयार करा ली गई है और सभी की कुंडली खंगाली जा रही है। जिन बदमाशों पर 30 से अधिक मामले दर्ज हैं उनकी हिस्ट्रीशीट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। 10 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट लगभग तैयार भी हो चुकी है। जिन बदमाशों पर 30 से कम मामले दर्ज हैं। उनकी हिस्ट्रीशीट खुलवाने के लिए आईजी को संस्तुति की जा रही है। पुलिस अब तक 50 बदमाशों को चिह्नित कर चुकी है। जिनका जिले के अलावा अन्य जिलों एवं राज्यों में भी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुुमार का कहना है कि सभी थाना क्षेत्रों के अपराधियों को सूचीबद्ध करके उनके अपराधों की फेहरिस्त तैयार कराई जा रही है। अभी तक 50 लोग ऐसे सामने आ चुके हैं जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली जानी है। जिससे प्रत्येक थाना क्षेत्र की पुलिस ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed