फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीली चाय पिला बंधक बनाकर कई दिन तक किया दुष्कर्म

नशीली चाय पिला बंधक बनाकर कई दिन तक किया दुष्कर्म

Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नशीली चाय पिला बंधक बनाकर कई दिन तक किया दुष्कर्म
नशीली चाय पिला बंधक बनाकर कई दिन तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। मामा के घर से अपनी सुसराल लौट रही विवाहिता को एक परिचित युवक ने बाइक पर लिफ्ट देने के बाद नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म कर डाला। कई दिन तक बंधक रहने के बाद पीड़िता किसी तरह युवक को झांसा देकर बच निकली। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
मंगलौर निवासी एक महिला की फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। दस जुलाई को महिला अपनी ननिहाल आई थी। 11 जुलाई को वह अपनी ससुराल देहरादून जाने के लिए छुटमलपुर में बस का इंतजार कर रही थी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान गांव नानका निवासी सावेज पुत्र इरशाद उसके पास आकर रुका। उसने उसे आगे छोड़ने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उसने उसे चाय पिलाई, जिसे पीते ही वह सुधबुध खो बैठी। इसके बाद वह उसे सहारनपुर के किसी गांव में ले गया जहां चार दिन तक बंधक बना कर रखा गया। इस दौरान आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह उसने युवक को झांसा दिया और वह उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। अपने घर पहुंच कर उसने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने सावेज के खिलाफ आईपीसी की धारा 382, 384 और 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed