{"_id":"596bb34f4f1c1baf4c8b4752","slug":"11500230479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 34 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 34 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को दबोचा
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
34 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को दबोचा
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस और क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने पिछले 34 साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को रविवार को उत्तराखंड और यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि वर्ष 1983 से वांछित चल रहा हत्या आरोपी नरेंद्र सरदार पुत्र अजायब सिंह निवासी सहीपुर थाना खानपुर हरिद्वार को यूपी-उत्तराखंड की सीमा से पकड़ा गया। उसके खिलाफ उत्तराखंड के थाना मंगलौर में हत्या का मामला दर्ज है। वर्तमान में नरेंद्र अमृतसर (पंजाब) में रह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में उसकी तलाश कर रही थी। सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन एवं देवबंद पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ा।