{"_id":"5966714b4f1c1b67758b45a1","slug":"11499885899-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर से लाखों की चोरी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के घर से नगदी सहित एक लाख का सामान चोरी
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के एक व्यापारी के घर से चोरों ने सोने चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल सहित एक लाख रुपये से अधिक की कीमत का सामान चुरा लिया। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को मोहल्ला सादलगंज निवासी व्यापारी सुभाष गोयल ने अन्य व्यापारियों और मोहल्लेवासियों के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने अलमारी आदि खोलकर देखी तो उनमें से सोने के कंगन, झुमकी और चांदी की पाजेब, घर में रखी करीब सोलह हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान गायब मिला। व्यापारी ने चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने पुलिस से रात गश्त बढ़ाने की मांग की है।