फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हमलावर पिता और पुत्रों को दबोचा, बंदूक भी जब्त की

हमलावर पिता और पुत्रों को दबोचा, बंदूक भी जब्त की

Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमलावर पिता और पुत्रों को दबोचा, बंदूक भी जब्त की
नागल (सहारनपुर)। गांव जैनपुर में रविवार दोपहर बाइक पर कस्बा जा रहे एक युवक को रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने रोककर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उस पर लाइसेंसी बंदूक से फायर भी किया गया। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। शोर शराबे को सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बंदूक भी जब्त कर ली।
विज्ञापन

वेदपाल की गांव के ही सतीश से दो दिन पूर्व मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे वेदपाल अपनी बाइक पर नागल आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर सतीश अपने भाई कीरतपाल व दो बेटों अरुण और अंकुर के साथ खड़ा था। आरोप है कि उन्होंने उसे रोकते ही पीटना शुरू कर दी। उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से उस पर फायर भी किया, लेकिन वह बच गया। गोली की आवाज और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए और उन्होंने हमलावरों को बंदूक सहित दबोच लिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बंदूक समेत चारों को थाने ले आई। वेदपाल की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर जब्त बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed