{"_id":"5942de534f1c1ba2558b45f5","slug":"11497554515-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिक्शा लूटी
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई रिक्शा लूटी, बेहोश मिला रिक्शा चालक
अंबेहटा (सहारनपुर)।
दो लोगों ने रिक्शा चालक को बेहोश कर उससे ई रिक्शा, नगदी व मोबाइल लूट लिया तथा फरार हो गए। ई रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में रनियाला दयालपुर गांव के रास्ते पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पीड़ित के भाई ने पुलिस मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का शिकार हुए रिक्शा चालक नदीम पुत्र नसीम के भाई मुस्तकीम ने बताया कि नदीम बृहस्पतिवार की दुपहर दो लोगों को लेकर इस्लामनगर की ओर गया था। करीब तीन बजे कुछ लोगों ने नदीम को रनियाला दयालपुर गांव के रास्ते पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े देखा। इसकी सूचना नदीम के परिजनों को दी। मुस्तकीम ने बताया कि वह कुछ लोगों को लेकर वहां पहुंचा तो वहां नदीम बेहोशी की हालत में पड़ा था, परंतु नदीम की ई रिक्शा का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने नदीम को कस्बे में एक चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने पहले चिकित्सक के यहां जाकर पीड़ित नदीम का हाल जाना। मुस्तकीम ने बताया कि ई रिक्शा के अलावा नदीम की जेब से उसका मोबाइल व नगदी भी गायब थी। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।