{"_id":"5c816186bdec221450544675","slug":"111551982982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार की बेटी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार की बेटी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराएदार की बेटी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान मालिक ने किराएदार की 15 वर्षीय बेटी को घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया। पहले तो पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन किशोरी ने बाद में आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
क्षेत्र के गांव में एक दंपती अपने बच्चों के साथ किराए पर मकान लेकर रह रहा है। पिता बाहर काम करता है तथा बच्चों की मां भी फैक्ट्री जाती है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार तीन मार्च को दंपति की 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने परिजनों को कुछ बताया तो जान से मार देगा। शाम को मां के लौटने पर पीड़िता उसे कुछ नहीं कह सकी। जब किशोरी कई दिन तक गुमसुम रही तो उसकी मां ने उसे जोर देकर पूछा। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी जहीर पुत्र अब्दुल समी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।