{"_id":"5b77164d42c7924653268c9b","slug":"111534531149-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल पर अभद्र टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अटल पर अभद्र टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर से जहां एक तरफ देश के विपक्षी दलों ने भी राजनीतिक विचारधारा को त्याग कर दिवंगत वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है, ऐसे में सोशल साइट पर किसी ने पूर्व पीएम के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इसके वायरल होते हुए भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। परशुराम सेना के जिला प्रभारी की अगुवाई में थाने पहुंच थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को आरिफ मलिक ने दिवंगत प्रधानमंत्री की मृत्यु पर शर्मनाक भाषा में अभद्र टिप्पणी को लेकर हुए वायरल मैसेज को फेसबुक पर लोगों ने देखा। देखते ही देखते कस्बे में बड़ी संख्या में लोग इस पोस्ट के खिलाफ लामबंद हो गए। बाद में इस संबंध में परशुराम सेना के जिला प्रभारी दिनेश शर्मा की अगुवाई में लोगों ने थाने जाकर एसओ भानू प्रताप सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त पोस्ट पुलिस उपमहानिरीक्षक के संज्ञान में आ चुकी है तथा जिला साइबर सेल को कार्रवाई का आदेश डीआईजी ने दे दिया है। तहरीर देने वालों में मांगेराम शर्मा, भूपेन्द्र सिंह राणा, विकास गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अंकित कांबोज, सोना पांडे आदि मौजूद रहे।