{"_id":"5b16dc5f4f1c1bfd6e8b652c","slug":"111528224863-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाही बाग में चला रहे थे रेलवे का फर्जी ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बादशाही बाग में चला रहे थे रेलवे का फर्जी ट्रेनिंग सेंटर
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग ने सहारनपुर के बादशाही बाग में रेलवे ट्रेनिंग का फर्जी सेंटर चला रखा है। बुलंदशहर के औरंगाबाद में पकड़े गए गैंग के दो सदस्यों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। सहारनपुर की मिर्जापुर पुलिस भी इनपुट के आधार पर सेंटर की जांच पड़ताल में जुटी है। बिहार का यह गैंग लंबे समय से इस गोरखधंधे में लिप्त है।
बुलंदशहर की औरंगाबाद पुलिस ने रेलवे में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के मुखिया अनुराग त्रिपाठी उर्फ महेश को भाई अनूप के साथ दबोचा है। पूछताछ में पता चला कि अनुराग ने आठ-दस युवकों को एक नेटवर्क तैयार कर रखा है, जो रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से ठगी करता रहा है। बाकायदा विश्वास जमाने के लिए सहारनपुर के बादशाही बाग में ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित कर रखा है, जिस पर सरकारी नौकरी प्रशिक्षण संस्थान का बोर्ड लगा रखा है। ठगी का शिकार हुए कई बेरोजगारों ने पुलिस को ट्रेनिंग सेंटर के बारे में जानकारी देने के साथ फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए हैं। सहारनपुर जिले की मिर्जापुर थाना पुलिस ने भी इसी कथित ट्रेनिंग सेंटर को लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ मुकेश मिश्रा के मुताबिक इनपुट के आधार पर ट्रेनिंग सेंटर का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
---------------
नार्दर्न रेलवे का बादशाही बाग में कोई ट्रेनिंग सेंटर नहीं है। ना ही उनके पास किसी तरह के ट्रेनिंग सेंटर चलने की शिकायत है।
एसपी सिंह, वरिष्ट स्टेशन अधीक्षक