फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया

Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया
विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्तारी
विज्ञापन

के लिए कोतवाली में प्रदर्शन
देवबंद। करीब एक माह पूर्व विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के मामले में मंगलवार को मायके वालों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस घटना के एक माह के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर सकी।

मंगलौर निवासी भूरा चौधरी मंगलवार को लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा और प्रदर्शन करते हुए बेटी के ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की। भूरा ने बताया कि करीब दस वर्ष उसने बेटी की शादी मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी यासीन के पुत्र नसीम के साथ की थी। आरोप है कि एक माह पूर्व नसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। इसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने बेटी के बच्चों को भी गायब कर लिया। भूरा चौधरी ने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में इरशाद, नदीम, कल्लू, इकराम, रईस, नईम, पप्पू, शबाना, नाजमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed