{"_id":"5af9da854f1c1bd1408b54bb","slug":"111526323845-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति कार्यालय के ताले तोड़ सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी समिति कार्यालय के ताले तोड़ सामान चोरी
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति कार्यालय के ताले तोड़ सामान चोरी
नानौता (सहारनपुर)। रविवार रात चोरों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के ताले तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। नगर के सहारनपुर रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव ऋषिपाल सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी राजसिंह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कार्यालय पहुंचे तो देखा कि मेन गेट के ताले तोड़ने का बीती रात्रि प्रयास किया गया है। ताले न टूटने पर कुंडे सहित गेट तोड़ कर कमरे में रखे सामान को जहां तितर बितर किया गया। वहां रखे इनवर्टर और बैट्री को भी चोरी कर लिया गया। इसके अलावा कमरे को खोलकर वहां रखी फाइलें भी खुर्द-बुर्द कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ब्यूरो