फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन में यात्री का सामान चोरी होने पर हंगामा

ट्रेन में यात्री का सामान चोरी होने पर हंगामा

Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री का सामान चोरी होने पर हंगामा
सहारनपुर। पैसेंजर ट्रेन के कोच से यात्री का सामान चोरी होने पर जमकर हंगामा हुआ। सामान चोरी के संदेह को लेकर यात्रियों में आपस में हाथापाई भी हो गई। पीड़ित यात्री ने जीआरपी में चोरी की तहरीर दी है। अंबाला के बराड़ा निवासी अनिल कुमार सोमवार को सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन से सहारनपुर की तरफ आ रहे थे। यात्रा के दौरान किसी ने उनके छह हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। उनके साथ एक अन्य यात्री उदय वीर सिंह ट्रेन में सो रहे थे। उदयवीर सिंह का एक मोबाइल, 3800 रुपये भी चोरी हो गए। उन्हें पास ही बैठे कुछ यात्रियों पर चोरी का संदेह जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गए। जिसमें उन्हें चोटे भी आई। सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचते ही अनिल कुमार जीआरपी थाना पहुंचे। उन्होंने दूसरे यात्रियों पर सामान एवं पैसे चोरी होने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे यात्रियों ने इससे अनभिज्ञता जताई। काफी देर तक स्टेशन पर भी हंगामा होता रहा। बाद में अनिल कुमार ने सामान चोरी होने की जीआरपी में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed