फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हादसे में बालक की मौत पर हंगामा

हादसे में बालक की मौत पर हंगामा

Sun, 04 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत पर हंगामा
फोटो-7 और संबंधित
विज्ञापन

ग्रामीणों का कोतवाली पर धावा, आरोपी को लाकअप से खींचने का प्रयास
पुलिसकर्मियों से की गई धक्का-मुक्की, पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
गंगोह(सहारनपुर), 3 मार्च
कार से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर हमला बोलकर आरोपी को हवालात से खींचने का प्रयास किया। इतनी भीड़ को देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। भीड़ ने कोतवाली पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। काफी देर स्थिति विस्फोटक बनी रही।
शुक्रवार को लखनौती के मजरे हरनामगढ़ में लखनौती-सुखेड़ी मार्ग पर प्रवीण का चार वर्षीय पुत्र निशांत सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी एक तेज रफ्तार जायलो कार ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर खडे़ ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा भी किया परंतु चालक कार सहित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आस-पास के थानों को वायरलेस से सूचना दी। उधर ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष हंगामा आरंभ कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने चारों ओर नाकेबंदी करा दी। नकुड़ पुलिस ने आरोपी कार चालक को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कार चालक के पकडे़ जाने की सूचना देने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बालक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक तीन बहनों को अकेला भाई था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बालक को कार से कुचलने के आरोपी गांव सुखेड़ी निवासी सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने लाठी डंडों के साथ कोतवाली पर बोल दिया हमला
गंगोह। बालक के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर हमला बोल दिया। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। लाठी-डंडों के साथ अचानक कोतवाली में घुस आई भीड़ को देख पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को छुड़ाने और खुद सजा देने की बात कहते हुए भीड़ मुंशी से लाकअप की चाबी मांगने लगी। विरोध करने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लाकअप से आरोपी को खींचने का प्रयास किया। इसके बाद कोतवाल संजीव कुमार ने सख्ती दिखाते हुए किसी तरह भीड़ को लाकअप से दूर हटाया और आरोपी को वहां से दूर भेज दिया गया। भीड़ काफी देर तक आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग करते हुए हंगामा करती रही। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
-2 ट्रैक्टर-ट्रालियां और 17 बाइकें सीज
-47 नामजद सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गंगोह। कोतवाली में हमला करने के आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक बालक के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार करने के साथ ही दो ट्रैक्टर-ट्रालियां और 17 बाइकों को सीज किया है। इसके अलावा 47 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल संजीव कुमार ने कहा कि किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार के घटनाक्रम को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा पूर्व की भांति एक कम्पनी पीएसी को कोतवाली में भेजा गया है। पीएसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अब कोतवाली में ही तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed