{"_id":"5a8c795c4f1c1b4e588b9df9","slug":"111519155548-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से हथियारों की सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन से हथियारों की सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन से हथियारों की सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के नजदीक ढमोला पुल से रेलवे पुलिस ने हथियारों की सप्लाई का आरोपी शामली के झिंझाना के ग्राम तलाई निवासी महबूब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा एवं एक रायफल बरामद की है।
सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस को सुबह लगभग 8.45 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के नजदीक ढमोला पुल पर एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा एवं एक रायफल बरामद की।
जीआरपी प्रभारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शामली के ग्राम झिंझाना के गांव तलाई निवासी महबूब बताया। उन्होंने बताया कि महबूब हथियारों का सप्लायर है और सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में हथियारों की सप्लाई करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डिमांड पर अनुसार वह ग्राम महमदपुर निवासी दो लोगों से हथियार लेकर सप्लाई करता है। मंगलवार को भी वह हथियार बेचने के लिए सहारनपुर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पर झिंझाना में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।