{"_id":"5a7ddda14f1c1b90268b94fd","slug":"111518198177-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मजिस्ट्रेट ने छह अपराधियों को किया जिला बदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला मजिस्ट्रेट ने छह अपराधियों को किया जिला बदर
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के छह अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छह आरोपियों के खिलाफ बिहारीगढ़ पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी 6 आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर करने के आदेश दे दिए हैं। इन आरोपियों के 6 माह के लिये जिला बदर होने की सूचना उनके परिवार वालों को दे दी गई है। जिन लोगों को जिला बदर किया गया उनमें मांगा उर्फ मांगेराम निवासी इस्माईलपुर, राशिद निवासी कोठड़ी बहलोलपुर, सादिल उर्फ गूंगा निवासी कोठडी बहलोलपुर, सलमान निवासी कोठड़ी बहलोलपुर, शमशाद उर्फ छोटन निवासी कोठड़ी बहलोलपुर तथा यूसुफ निवासी ग्राम चांडीघेर शामिल है।