फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंधक बनाकर 18 हजार की नगदी समेत जेवरात लूटे

बंधक बनाकर 18 हजार की नगदी समेत जेवरात लूटे

Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर 18 हजार की नगदी समेत जेवरात लूटे
बंधक बनाकर 18 हजार की नगदी समेत जेवरात लूटे
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में बीती रात करीब आठ बदमाशों ने पास के गांव इब्राहिमपुर में एक घर पर धावा बोल दिया। युवक और उसकी मां को तमंचे की नोक पर आतंकित कर बंधक बनाकर 18 हजार रुपये की नगदी सहित करीब पचास हजार रुपये की सोने की दो अंगुठियां लूट ली। बाद में बदमाश फरार हो गए।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी अंकित पुत्र नेकीराम कस्बे में हलवाना रोड पर नाई की दुकान करता है। सोमवार को उसका भाई धर्मेंद्र और पिता नेकीराम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नीलकंठ गए थे। घर पर अंकित, उसकी मां ओमवती, भाई देशराज तथा उसके दो बच्चे थे। ये सभी सोमवार रात बरामदे में सो रहे थे। करीब एक बजे बदमाश अंदर पहुंचे और बरामदे में सो रहे अंकित और उसकी मां को जगा कर तमंचे से आतंकित करते हुए हाथ बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी 18 हजार रुपये की नगदी और सोने की दो अंगुठियां लूट ली। इसके बाद एक बदमाश ने कुछ दूरी पर सो रहे उसके भाई देशराज को जगाया तो उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश ने उसके साथ मारपीट की लेकिन जाग होने पर बदमाश दीवार फांद कर भाग गए।
विज्ञापन

बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बंधन मुक्त किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर फतेहपुर थाने पर दी है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। उधर एसओ भानू प्रताप ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed