{"_id":"5953fb304f1c1bd37d8b456d","slug":"111498676016-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अपहरण कर गोली मारी, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का अपहरण कर गोली मारी, रेफर
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
युवक का अपहरण कर गोली मारी, रेफर
गंगोह (सहारनपुर)। अपने मामा के घर आए हुए एक युवक का अपहरण कर उसे गोली मार दी गई। उसे मरा हुआ समझकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। युवक ने अपने जीजा सहित बहन के तीन ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल योगेश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि आलमपुर गांव के पास एक युवक पड़ा तड़प रहा है। उसे गोली लगी हुई है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। उन्होंने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायल युवक ने अपना नाम बडौत के गांव हलालपुर निवासी विशाल शर्मा है। विशाल के अनुसार वह कुछ समय से क्षेत्र के गांव मछरौली निवासी अपने मामा टिंकू शर्मा के यहां रह रहा है। मंगलवार रात वह खेत में काम कर रहा था। तभी उसके जीजा सहित तीन लोग वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे गांव आलमपुर के समीप ले आए और जान से मारने की नीयत से उसे गोली मार दी। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी फरार हो गए।
307 के मामले में वांछित है युवक
कोतवाल ने बताया कि घायल युवक विशाल और उसके परिजनों के खिलाफ उसकी बागपत निवासी उसकी बहन आरती के ससुर सीताराम की और से उसकी विशाल, उसकी बहन आरती, पिता आदेश और मां कविता के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।