फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स अलग-अलग करके दुकानों पर बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कार एवं दूसरी कार के इंजन, दरवाजे एवं अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपियों के अन्य साथियों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस को रोडवेज वर्कशाप के निकट चोरी के वाहनों के पार्ट्स ले जाने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक प्रदीप यादव एवं असगर अली ने टीम के साथ चोरी के वाहन का सामान ले जाने वालों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि रोडवेज वर्कशाप के समीप से कार के इंजन एवं खिड़की ले जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से तमंचा एवं चाकू भी बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कार के दो बंपर और एक कार भी बरामद की। एसपी सिटी ने बताया कि दो कारें सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुबन विहार से गत 11 मार्च को चोरी की गई थी, जबकि एक कार दिल्ली रोड स्थित पुराना आवास विकास से 25 मार्च को चोरी हुई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इस्तखार उर्फ पप्पू निवासी ग्राम सीकरी भोपा, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी चांद कालोनी थाना कुतुबशेर और सलीम निवासी ग्राम जड़ौदा जट, थाना देवबंद हैं। आरोपी कार चोरी करने के बाद सुनसान स्थानों पर उन्हें काटकर मेरठ, दिल्ली और अन्य स्थानों पर इनके पार्ट्स बेचते हैं। एक माह से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। एक जगह सीसीटीवी में कार चोरी करते समय उस कार का नंबर आ गया जिससे गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी की गई तो उस कार के भी चोरी की होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी, दिल्ली, उत्तराखंड में भी वाहन चोरी के मामले में सक्रिय रहे हैं। एक आरोपी इस्तिखार उर्फ पप्पू एवं सलीम पर पांच-पांच मामले दर्ज है। पप्पू पहले भी वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।


सहारनपुर में चल रहा है वाहनों का कमेला
सहारनपुर में वाहनों का कमेला चल रहा है। जिसका खुलासा चोरी के कटे हुए वाहनों के पकड़े जाने से हो रहा है। शहर में ही वाहनों का कमेला अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहा है। कुछ दिन से वाहन चोरी होने एवं काटे जाने के मामले बढ़ गए हैं। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ढोलीखाल स्थित कबाड़ी बाजार, ईदगाह रोड, नगर कोतवाली के मोहल्ला शाहमदार, राकेश सिनेमा रोड, बेहट रोड के अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी के वाहनों का कटान शुरू हो गया है। दो सप्ताह पूर्व भी सदर कोतवाली पुलिस ने काशीराम कालोनी के निकट चोरी के बुलेरो पिकअप समेत कई वाहन काटे जाने का मामला पकड़ा था। जबकि इस बार रोडवेज वर्कशाप के निकट से कार के पार्ट्स पकड़े हैं। सिर्फ सहारनपुर में ही नहीं तीतरों में भी वाहनों का कमेला पकड़ा जा चुका है। आसपास के जिलों एवं राज्यों से वाहन चोरी कर यहां लाकर उन्हें काटकर खपा दिया जाता है। वाहन पकड़े जाने के बाद पुलिस कुछ दिन सख्ती करती है, लेकिन मामला ठंडा होने के बाद स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर पहुंच रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि चोरी के वाहनों को बरामद किए जाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कटे हुए वाहन भी बरामद हो रहे हैं। वाहन चोरी करने वालों एवं काटकर बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed