{"_id":"5c51f154bdec224c7f23c320","slug":"101548874068-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से डेढ़ लाख की नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से डेढ़ लाख की नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर उनके घरों के दरवाजे तोड़कर लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों सहित कीमती सामान चोरी होने की तहरीर दी है। उधर, पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
बुधवार को गांव रसूलपर निवासी आसमां पत्नी अब्दुल सलाम ने बताया कि मंगलवार की रात उसके पति बाहर गये थे। इसलिए वह रात को अपनी देवरानी के पास सोने के लिए चली गई थी। सुबह होने पर घर पहुंची तो उसके मकान का दरवाजा टूटा तथा सामान बिखरा पड़ा था। आसमां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चोर चार तोला सोने तथा 21 तोले चांदी के जेवरात सहित 42 हजार की नगदी चोरी का ले गए, जबकि इंतजार व गुलबाज पुत्र इस्लाम ने करीब सोलह तोले सोने तथा तोले चांदी के आभूषणों सहित एक लाख की नगदी चोरी होने की तहरीर दी है। उधर, कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि उक्त दोनों परिवारों के दो लोग गोकशी के आरोप में फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार की रात गांव में दबिश देने गई थी। संभवत: उक्त लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ही सारा ड्रामा रचा हो। फिर भी मामले की जांच की जा रही। कार्रवाई की जाएगी।