{"_id":"5c2bb55abdec225715598916","slug":"101546368346-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने दो गन्ना तौल केंद्रों पर चौकीदारों को बंधक बना बाट लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने दो गन्ना तौल केंद्रों पर चौकीदारों को बंधक बना बाट लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने दो गन्ना तौल केंद्रों पर चौकीदारों को बंधक बना बाट लूटे
बड़गांव (सहारनपुर)। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कार सवार छह बदमाशों ने क्षेत्र के दो गन्ना क्रय केंद्रों पर चौकीदारों को बंधक बनाते हुए हजारों रुपये कीमत के बाट व मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर चौकीदारों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। उसके बाद ही चौकीदार थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने मिल कर्मचारियों के बगैर तहरीर ही लेने से मना कर दिया।
बड़गांव थाना क्षेत्र के सहजी गांव के बाहर त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद का गन्ना क्रय केंद्र लगा है। इस केंद्र पर सुरेश पु़त्र साधूराम निवासी सांवत खेड़ी चौकीदारी करता है। सोमवार की रात वह मिल द्वारा दी गई तंबू में बैठा था। उसने बताया कि तभी कुछ बदमाश उसके पास आये और उन्होंने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिये। बदमाशों ने वहां रखे पचास किलो के दो बाट, बीस किलो के चार बाट तथा दो बाट दस दस किलों के अपने साथ लाई गाड़ी में रख लिए। जाते समय बदमाश उसका मोबाइल भी छीन ले गये। इसके बाद बदमाशों ने इसी चीनी मिल के बेलड़ा बुजुर्ग स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात गांव नूनाबडी निवासी चौकीदार आसिफ पु़त्र आलम को बंधक बना कर पचास किलो के आठ व बीस किलो के तीन बाट लूट लिए।
किसी तरह बंधन मुक्त हुए चौकीदार गांव पहुंचे। इसके बाद वे ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मिल कर्मचारियों द्वारा ही तहरीर मिलने पर उसे स्वीकार करने की बात कहते हुए उन्हें लौटा दिया। लूट के चलते मंगलवार को उक्त दोनों केंद्रों पर तौल भी नहीं हो सकी। उधर थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है मामले की सूचना उन्हें रात में ही मिल गई थी लेकिन देखने में मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।