फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार पेटी शराब के साथ दो तस्कर पकड़े

चार पेटी शराब के साथ दो तस्कर पकड़े

Sat, 15 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चार पेटी शराब के साथ दो तस्कर पकड़े
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को 4 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस ने बड़कलां गांव के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 35 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक दौड़ा ली। पुलिसकर्मियों ने पीछा करने के बाद दोनों को पकड़ लिया तो उनकी बाइक से 4 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी गांव फतेहपुर टांडा निवासी अंकित कुमार व राजेश कुमार पुत्रगण राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बड़कलां के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए आकाश पुत्र अमरनाथ व अरुण पुत्र जयराम निवासी बड़कलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 35 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed