{"_id":"5bd8aba4bdec22694f461119","slug":"101540926372-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी से धान की 35 बोरी हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाज मंडी से धान की 35 बोरी हुई चोरी
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली स्थित अनाज मंडी में एक दुकान के बरामदे में रखे अनाज के 35 बोरे चोरी कर लिए गए। इस मामले में आढ़ती ने मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अनाज मंडी में सुभाष चंद एंड कंपनी के मालिक आढ़ती सुभाष चंद ने बताया कि उनके यहां सोमवार को 55 बोरियां धान की आईं थीं। धान की बोरियां बरामदे में रखवा दी गई। मंगलवार सुबह जब वह मंडी पहुंचे तो 35 बोरियां चोरी होने का पता चला। मौके पर 20 बोरियां ही मिलीं। उन्होंने बताया कि मंडी में लगातार अनाज चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। कभी दस, कभी 40 तो कभी 15 बोरी चोरी हो रही हैं। मंडी की चारदीवारी है, जबकि गेट पर रात में तीन होमगार्ड तैनात रहते हैं। फिर भी अनाज चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस मामले में उन्होंने मंडी कोतवाली में तहरीर दी है।