{"_id":"5a9839af4f1c1b4d588bb1c1","slug":"101519925679-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल की भूमि पर निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल की भूमि पर निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विवादित धार्मिक स्थल की भूमि पर निर्माण कार्य कराने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।
मजनूवाला मार्ग पर मुगलों वाली मस्जिद की जमीन मोहल्ला पठानपुरा निवासी आकिल ने किराए पर लेकर सर्विस स्टेशन खोल रखा है। जिसको लेकर धार्मिक स्थल के जिम्मेदारों और आकिल ने अदालत में वाद दायर किया हुआ है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आकिल द्वारा भूमि पर निर्माण कराया कराया जा रहा है। जब दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें आकिल और शाहिद घायल हो गए। विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मस्जिद के मुतवल्ली मो. इलियास ने बताया कि किराएदार आकिल मस्जिद की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिसके चलते ही वह वहां निर्माण कार्य करा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आकिल ने उन पर हमला कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।