फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन माह से फरार चल रहा दस हजार का ईनामी मोहित गिरफ्तार

तीन माह से फरार चल रहा दस हजार का ईनामी मोहित गिरफ्तार

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तीन माह से फरार चल रहा दस हजार का ईनामी मोहित गिरफ्तार
सहारनपुर। एक के बाद एक करके कई चोरियों को अंजाम देने के मामले में वांछित चल रहा गैंगस्टर में निरुद्ध 10 हजार रुपये के इनामी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास समेत कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ग्राम लंढौरा गुर्जर निवासी मोहित की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने मोहित को गैंगस्टर में निरुद्ध किया था। जिसके बाद आरोपी मोहित पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था। उसने कांशीराम कालोनी में किराए पर मकान लेकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार की रात को मोहित के विकास भवन के नजदीक होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस विकास भवन के पास पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी का एक साथी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed