फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट एवं डकैती में वांछित 25 हजार का ईनामी अमित कश्यप गिरफ्तार

लूट एवं डकैती में वांछित 25 हजार का ईनामी अमित कश्यप गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
लूट एवं डकैती में वांछित 25 हजार का ईनामी अमित कश्यप गिरफ्तार
सहारनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर पर आधी रात को संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 25 हजार के इनामी शामली के झिंझाना निवासी अमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया इनामी, अलीगढ़ मुठभेड़ में ढेर हुए रमजानी का साथी बताया जा रहा है। जिस पर लूट एवं डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि बुधवार की रात 12.40 बजे किसी ने उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर पर अंधेरे में किसी संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने जीआरपी की टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर में 25 हजार का ईनामी शामली के झिंझाना के ग्राम माजरा निवासी अमित कश्यप है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अमित पर झिंझाना, थानाभवन, पुरकाजी समेत कई थाने में लूट, डकैती, गुंडा एक्ट समेत अनेकों मामलों में लगभग एक दर्जन एफआईआर दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अमित ने शामली में 3 नवंबर 2017 की रात को अपने साथियों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी के घर पर डकैती डाली थी। इससे पूर्व 15 अक्तूबर 17 को पुरकाजी के शाहनजर के यहां अपने आठ साथियों के साथ डकैती डाली थी। तभी उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
कोर्ट में सरेंडर की फिराक में था अमित
जीआरपी द्वारा गिरफ्तार अमित कश्यप अपने साथी रमजानी एवं असलम के एनकाउंटर में मारे जाने एवं गैंग में साथी मारूफ के जेल जाने के बाद अमित सहारनपुर में आकर छिप गया था। यहां से वह मुजफ्फरनगर में कोर्ट में सरेंडर का प्रयास कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसे मुजफ्फरनगर में सरेंडर का प्रार्थना पत्र दाखिल करना था।

कहीं एनकाउंटर से बचने के लिए तो नहीं दी गिरफ्तारी
अलीगढ़ में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रमजानी और असलम के साथी रहे 25 हजार के इनामी अमित कश्यप का मात्र एक तमंचा रखने के आरोप में जीआरपी ने चालान किया है। लेकिन जीआरपी की यह कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। जीआरपी के सूत्रों के अनुसार अमित कश्यप के सरेंडर के प्रयास की सूचना मुजफ्फरनगर पुलिस को लग गए थी और मुजफ्फरनगर पुलिस ने अमित को पकड़ने के लिए पूरा जाल फैला रखा था। प्रदेश भर में हो रहे एनकाउंटर तथा साथियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अमित को डर था कि कहीं मुजफ्फरनगर अथवा सहारनपुर पुलिस उसका एनकाउंटर न कर डाले। चर्चा है कि जीआरपी से सेटिंग कर अमित मात्र आर्म्स एक्ट में चालान करा जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed