फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिर्जापुर में हकीम की दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार की चोरी

मिर्जापुर में हकीम की दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार की चोरी

Fri, 08 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में हकीम की दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार की चोरी
मिर्जापुर में हकीम की दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार की चोरी
विज्ञापन


बेहट। चोरों ने बुधवार की रात मिर्जापुर गांव स्थित हकीम की दुकान के ताले तोड़कर तीन हजार रुपये की नगदी समेत लगभग 70 हजार रुपये की कीमत का सामान व दवाइयां चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना मिर्जापुर में देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिर्जापुर निवासी हकीम मुख्त्यार आलम की कस्बे में घनी आबादी के बीच हकीम की दुकान है। रात किसी समय चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखी करीब तीन हजार रुपये की नगदी एवं दुकान में रखी दो बैट्री, एक इंवर्टर, दो बड़े गैस सिलेंडर, एक गैस भट्ठी, एक स्टैबलाइजर और कीमती दवाइयां चोरी कर ली। नगदी समेत चोरी किए गए सामान एवं दवाइयों की कीमत करीब 70 हजार रुपये पीड़ित द्वारा बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। यहां बता दें कि पिछले तीन महीनों में कस्बे में चोरी कई वारदातें हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष बना हुआ है। पिछले दिनों चोरों ने एक धार्मिक स्थल में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा सालिम हसीन एवं आयशा मस्जिद में हुई चोरी की वारदातों का भी पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया की जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed