{"_id":"5a29919b4f1c1ba7668b8b18","slug":"101512673691-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगुवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगुवा
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। पत्नी को घुमाने आए डिगचैली राजस्थान निवासी युवक ने आधा दर्जन लोगों पर उसकी पत्नी व बच्ची के अपहरण का आरोप लगाते हुए बरामद करने की मांग करते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
एसएसपी को दिए पत्र में अरशद पुत्र अव्वल निवासी ग्राम डिगचैली जनपद भरतपुर राजस्थान ने बताया कि उसका प्रेम विवाह चार वर्ष पूर्व गांव की ही रूकसीना पुत्री सिरदार से हुआ था। बताया कि वह 23 नवंबर 2017 को पत्नि व बच्ची के साथ गांव कोलकी थाना गागलहेडी अपने दोस्त के यहां आया था। 24 नवंबर 2017 को सुबह साढ़े पांच बजे बुलेरो जीप सवार चार लोग उसके साथ मारपीट कर उसकी पत्नी और बच्ची को अगवा कर ले गए। अरशद का कहना है कि दो दिसंबर को आरोपियों ने फोन पर पत्नी व बच्ची को छोड़ने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच की जा रही है।