फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जज साहब, यही है हत्यारा सिपाही

जज साहब, यही है हत्यारा सिपाही

Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जज साहब, यही है हत्यारा सिपाही
सहारनपुर। शेरे पंजाब होटल के मालिक शिवकुमार उर्फ भोला एवं उसके नौकर की हत्या के मामले में गवाह शिवकुमार के भतीजे सुमित ने हत्यारोपी सिपाही कपिल मलिक की कोर्ट में हत्या करने वाले के रूप में पहचान की। सुमित ने कहा कि जज साहब, यही है हत्या करने वाला सिपाही। इसी ने मेरी आंखों के सामने मेरे चाचा भोला और नौकर हिटलर को गोली मारी। गवाही से रोकने के लिए सुपारी देकर मेरी भी हत्या कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बुधवार को शेरे पंजाब होटल के संचालक शिवकुमार उर्फ भोला तथा उसके नौकर बिहार निवासी हिटलर की हत्या के मामले में एडीजे मुकेश बंसल की कोर्ट में गवाही कराई गई। जेल से आरोपी सिपाही कपिल मलिक को भी लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुमित सेठी ने हत्यारोपी सिपाही कपिल को देखकर उसकी पहचान की। सुमित ने कहा कि जज साहब, इसी ने 27 अक्तूबर 2015 की रात को वर्दी पहने हुए अपनी रिवाल्वर से शिवकुमार उर्फ भोला और नौकर हिटलर की गोली मारकर हत्या कर दी। गवाही के बाद सिपाही कपिल को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गवाह सुमित पर भी कराया गया हमला
दोहरे हत्याकांड में गवाह भोला के भतीजे सुमित सेठी को गवाही से रोकने के लिए प्रयास किए गए। आरोप है कि सिपाही कपिल ने सुपारी देकर सुमित की हत्या के लिए शूटर भेजे। जिन्होंने सुमित को गोली भी मार दी। सुमित कई महीने तक अस्पताल में जूझने के बाद घर लौट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
रेलवे स्टेशन के निकट स्थित शेरे पंजाब होटल पर 27 अक्तूबर 2015 की शाम को डीएम की गारद में तैनात सिपाही कपिल और उसके साथियों ने खाना खाया। जिसका बिल 270 रुपये आया। सिपाही ने शिवकुमार उर्फ भोला को 200 रुपये दिए। जिस पर भोला ने कम बताते हुए पूरे पैसे मांगे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उस समय सिपाही सादा कपड़ों में था। आरोप है कि उस समय तो कपिल वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपनी वर्दी पहनकर और रिवाल्वर लेकर होटल पर पहुंचा और शिवकुमार को गोली मार दी। यह देखकर नौकर हिटलर सिपाही की ओर दौड़ा तो उसने हिटलर को भी गोली मार दी और भागने लगा। भीड़ ने आरोपी सिपाही का पीछा किया। लेकिन सिपाही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गया जहां रेलवे पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके बाद उसने मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। धमकी भी दी। इसी के चलते गवाह सुमित पर भी फायरिंग कराई गई।

चोर पकड़ा
सहारनपुर। सादर बाजार के हसनपुर चौकी क्षेत्र में बंद मकान में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि हसनपुर चौकी क्षेत्र निवासी सिद्धार्थ अपना मकान बंद कर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सुबह के पहर में एक युवक मकान का ताला लगा देख घर में घुसने का प्रयास करने लगा। उसने इनवर्टर का बैटरा भी निकाल लिया। आसपास के लोगों ने अनजान व्यक्ति को मकान में घुसते देखा तो दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि निवासी ताहरपुर बताया है। जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed