{"_id":"59caa3a04f1c1ba1538b48d0","slug":"101506452384-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या, लूट, डकैती का आरोपी है मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार ओमपाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या, लूट, डकैती का आरोपी है मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार ओमपाल
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नकुड़ के ग्राम नीची में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया शामली के ग्राम हसनपुर लुहारी निवासी ओमपाल डकैती, लूट, हत्या जैसे मामलों में आरोपी है और काफी समय से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर पुलिस पर फायरिंग करता रहा। आरोपी पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
चोरी की है बरामद की हुई मोटरसाइकिल
पुलिस का पीछा किए जाने पर आरोपी ओमपाल अपने साथी के साथ जिस मोटरसाइकिल से भाग रहा था, वह मोटरसाइकिल नकुड़ थाना क्षेत्र से 23 सितंबर को चोरी की गई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।
थानाभवन का हिस्ट्रीशीटर है ओमपाल
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया ओमपाल शामली के थानाभवन थाना का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर समेत विभिन्न आरोपों के बीस से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है चिलकाना पुलिस से मुठभेड़
सहारनपुर। ओमपाल सबसे अधिक मिर्जापुर, थानाभवन एवं चिलकाना में सक्रिय रहा। चिलकाना में वर्ष 2007 में ओमपाल की पुलिस से मुठभेड़ भी हो चुकी है। मुठभेड़ का मामला थाना चिलकाना में दर्ज है।