फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रामपुर मनिहारन में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

रामपुर मनिहारन में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारन में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। हथियारों से आतंकित करके एक युवक से मोटर साइकिल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग 9 बजे ग्राम अलाउद्दीनपुर निवासी रामफूल अपनी मोटरसाइकिल पर रामपुर से अपने गांव जा रहा था। रामपुर से निकलते ही रास्ते में दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर रामफूल को रोक लिया और उससे उसकी मोटरसाइकिल लूटकर सहारनपुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

रामफूल ने शोर मचाया, जिसके बाद कुछ लोग एकत्रित हो गए और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ पड़ी और सहारनपुर की ओर फरार हुए बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को ग्राम नंदपुर के जंगल में घेर लिया। अपने को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। इसी दौरान पुलिस की गोली दोनों बदमाशों की टांगों में लगी और बदमाश मोटरसाइकिल समेत गिर पड़े। जबकि बदमाशों की गोली लगने से सिपाही राजेंद्र घायल हो गया। राजेंद्र के बाजू में गोली लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के घायल होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल सिपाही राजेंद्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, कारतूस एवं लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र नागर ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश सेठपाल निवासी ग्राम चमनपुरा, थाना गंगोह तथा अनिल निवासी ग्राम रंडौल थाना बेहट हैं। दोनों आरोपियों पर नानौता, गंगोह, सरसावा समेत अन्य थानों में गैंगस्टर, लूट, मारपीट, चोरी, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य इतिहास के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed