{"_id":"59becb8f4f1c1b8e688b5048","slug":"101505676175-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों ने पशु व्यापारी से लूटे 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाशों ने पशु व्यापारी से लूटे 50 हजार
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। दिन निकलते ही पशु व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को मारपीट कर खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। खेत में काम कर रहे किसान ने व्यापारी को कोतवाली पहुंचाया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अनीस पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता है। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह पंजाब से पशुओं की बिक्री कर अपने घर लौट रहा था। लखनौती रोड पर बिजलीघर के पास वह शौच के रुका तभी वहां पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और पास ही एक खेत में ले गए। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 50 हजार की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारी को अधमरा करके खेत में फेंककर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी की चीख-पुकार सुनकर किसान अलीशान ने उसे कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।