फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर में घुसकर छात्रा के अपहरण का प्रयास, विरोध पर पीटा

घर में घुसकर छात्रा के अपहरण का प्रयास, विरोध पर पीटा

Thu, 07 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर छात्रा के अपहरण का प्रयास, विरोध पर पीटा
सहारनपुर। मोहल्ला हिम्मतनगर निवासी छात्रा के साथ काफी समय से छेड़छाड़ कर रहे युवकों ने छात्रा के घर में घुसकर उसका अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्रा और उसके परिजनों को बेल्टों से जमकर पीटा। बचाने आए पड़ोसी की भी पिटाई कर डाली। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीकत नगर निवासी कक्षा 9 की छात्रा का आरोप है कि मोहल्ला नाजिरपुरा के युवक अजय, राहुल, शिब्बा और विपुल उसके साथ तीन चार दिन से छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्रा के परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर उनकी शिकायत कर दी, जिससे आरोपी चिढ़ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे चारों आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गए और उसको खींचकर ले जाने लगे। परिजनों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने बेल्टों, लात-घूूसों से पिटाई की। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। इसी दौरान सूचना पर पुलिस को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्रा ने सदर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed