{"_id":"5999dda64f1c1bda448b457e","slug":"101503255974-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दो खाद्य निरीक्षकों को लोगों ने पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दो खाद्य निरीक्षकों को लोगों ने पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दो खाद्य निरीक्षकों को धुना, पुलिस को सौंपा
सरसावा (सहारनपुर)। खाद्य निरीक्षक बनकर राशन डीलर को ठगने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। राशन डीलर ने युवकों द्वारा रुपये मांगने की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सुनायी।
शनिवार को देर शाम थाने पहुंचे ग्राम इब्राहिमी के राशन डीलर इसरार ने बताया कि एक युवक कई दिनों ने उसे फोन कर रुपये की मांग कर रहा था। अपने आपको खाद्य निरीक्षक बताने वाले युवक ने उसके राशन डिपो में फर्जी तरीके से अनेक खामियां गिनाते हुये 40 हजार रुपयों की मांग की। इसरार ने बताया कि शक होने पर उसने युवक तथा साथ आए उसके भाई को बातों में लगाकर परिजनों को खबर कर दी। मौके पर आए परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया तथा थाने लेकर आ गए। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने पीड़ित राशन डीलर की तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष निवासी चिलकाना सुल्तानपुर को जेल भेज दिया। वहीं उसके भाई को छोड़ दिया। हालांकि पीड़ित राशन डीलर ने दूसरे युवक को छोड़ने पर आपत्ति जतायी। एसओ सुधीर उज्ज्वल ने बताया कि उन्होंने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है।