{"_id":"5942de404f1c1b96218b4944","slug":"101497554496-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
बेहट (सहारनपुर)।
मुर्तजापुर गांव में बुधवार की रात एक चोर पकड़ा गया। भीड़ ने चोर को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
गांव मुर्तजापुर निवासी समे सिंह की पत्नी राजकली को रात करीब 11 बजे कमरे के अंदर किसी के होने की आहट सुनाई दी। वह अंदर गई तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसका सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी की आड़ में किसी के खड़े होने का आभास होने पर राजकली बाहर निकली और कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडा लगा दिया। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर चोर को बाहर निकाला और बरामदे के खंभे से बांधकर पिटाई की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को ग्रामीणों से छुड़ाकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम नसरू मलिक पुत्र काला उर्फ जुलफक्कार मोहल्ला सड़क बेहट बताया। मुर्तजापुर में चोरी करने से पहले उसने सीएचसी परिसर में स्टॉफ नर्स भावना के सरकारी आवास में घुसकर उसका मोबाइल चुरा लिया। भावना की आंख खुलने पर वह दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।