फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोहल्ला महल के गोलीकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मोहल्ला महल के गोलीकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला महल के गोलीकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोहल्ला महल के गोलीकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। घर से बुला कर युवक को गोली मारने के मामले में घायल के पिता की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, गंभीर रूप से घायल खालिद को रात में ही जिला अस्पताल से मेरठ भेज दिया गया था, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है।

बता दें कि रामपुर मनिहारान मुहल्ला महल निवासी खालिद को रात साढ़े नौ बजे चार लोगों ने घर से बाहर बुला कर गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल खालिद को रामपुर मनिहारान सीएचसी से जिला अस्पताल भरती कराया गया था। जहां से रात में ही उसे मेरठ भेज दिया गया। घटना के बाद रात के समय मौके पर पहुंचे सीओ अब्दुल कादिर, थाना प्रभारी वेदप्रकाश गिरी ने पीड़ित के परिवार के लोगों से वारदात की जानकारी ली। खालिद के पिता आबिद पुत्र बशीर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 13 जून की रात को साढे़ नौ बजे इस्तखार, असकार पुत्र मुख्तियार, अहसान पुत्र गफ्फार निवासीगण कैलाशपुर और इसरार पुत्र जब्बार निवासी छुटमलपुर ने उसके घर पहुंच कर उसके बेटे खालिद को आवाज लगाई। खालिद जब बाहर निकला तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर इस्तखार ने तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर उसकी भतीजी नसरीन दौड़ कर बाहर पहुंची तो उक्त चारों ने खालिद को पकड़ रखा था। नसरीन के शोर मचाते ही आरोपी भाग गए थे। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि गोली मारने की वजह क्या रही। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed