फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में महिला के कुंडल व पर्स लूटकर बदमाश फरार

देवबंद में महिला के कुंडल व पर्स लूटकर बदमाश फरार

Tue, 13 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में महिला के कुंडल व पर्स लूटकर बदमाश फरार
महिला के कुंडल व पर्स लूटकर बदमाश फरार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे रोड पर सोमवार की सुबह दो बदमाश एक वृद्ध महिला के कानों से कुंडल खींचने के साथ ही उसका पर्स लूटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी मदद को नहीं पहुंचा। यहां तक कि 50 मीटर की दूरी पर खडे़ यूपी 100 के सिपाही केवल तमाशा ही देखते रहे।

देवबंद में स्थित उप कारागार के समीप बनी शिवापुरम कालोनी निवासी महिला बाला (60) सोमवार की सुबह रेलवे रोड पर सब्जी खरीदने आई थी। करीब 11 बजे बाला जैसे ही घर की तरफ जाने लगी कि उप डाकघर के समीप दो बदमाशों ने महिला बातों में लगाकर उसका पर्स लूटने के साथ ही कानों में पहने सोने के कुंडल खींच लिए। कानों से कुंडल खींचते ही महिला चिल्लाई, लेकिन कोई भी राहगीर उसका मदद करने आगे नहीं आया। बाद में मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद रेलवे रोड पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तथा महिला से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed