{"_id":"68e55d844b79f5217c00e74b","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-26-1-sal1002-151216-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अनियंत्रित कार ने लोगों को मारी टक्कर, छह हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अनियंत्रित कार ने लोगों को मारी टक्कर, छह हुए घायल
विज्ञापन
शामली। शहर के माजरा रोड पर मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार ने एक के बाद एक बाइक सवार और अन्य लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें छह घायल हो गए। इनमें तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
सुबह के समय कार माजरा रोड से होते हुए जा रही थी। स्विफ्ट कार चालक अचानक ही नियंत्रण खो बैठा। बाइक और सड़क किनारे जा रहे लोगों को कार ने टक्कर मार दी, जिससे फुगाना और शामली के दिल्ली रोड के कालूराम, अरहम व साजिद समेत छह घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल साजिद ने बताया कि वह अपने बेटे अरहम का आधाार कार्ड बनवाने के लिए जा रहा था। ब्लॉक कार्यालय के पास अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चालक अजित निवासी गांव मालैंडी ने बताया कि वह कार चलाना सीख रहा था और नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।