फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: ग्राम प्रधान से 20 लाख रुपये की ठगी

Wed, 08 Oct 2025 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime news
कांधला। ग्राम पंचायत कांधला देहात की ग्राम प्रधान सहीदा ने एक महिला और उसके छह पुत्रों पर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये हड़पने तथा रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सहीदा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि जनवरी माह में कांधला की महिला ने उन्हें बताया था कि उसके पास अंबेहटा रोड पर 734 गज के तीन प्लॉट हैं, जिन्हें वह बेचना चाहती है। इस पर ग्राम प्रधान के पति चमन अली ने प्लॉट की जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला पूर्व में भी वर्ष 2023 में इसी भूमि से दो प्लॉट बेच चुकी है।
विज्ञापन

प्रधान पति ने इस बारे में महिला और उसके पुत्र से बातचीत की, जिसके बाद दोनों पक्षों में 734 गज भूमि का सौदा तय हो गया। एक वर्ष की अवधि में बैनामा करने की शर्त पर स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी कराई गई। इस दौरान कुल 20 लाख रुपये बैयाने के रूप में दिए, जिनमें से 10 लाख रुपये 20 जनवरी 2025 को पंजाब नेशनल बैंक शाखा कांधला से युवक के खाते में चेक द्वारा तथा 10 लाख रुपये नकद महिला और उसके पुत्र को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मार्च 2025 के पहले सप्ताह में महिला के अन्य पुत्रों ने फोन कर प्लॉट बेचने से मना कर दिया। जब प्रधान पति ने अपने दिए गए 20 लाख रुपये लौटाने को कहा तो एक सप्ताह में रकम वापस करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और उल्टा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे।

ग्राम प्रधान सहीदा ने आरोप लगाया कि महिला व उसके पुत्रों ने मिलकर कूटरचना कर धोखाधड़ी से उनके 20 लाख रुपये हड़प लिए हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed