{"_id":"68e55d597593e8fc9c025a1f","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-26-1-sal1002-151154-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुर्बान गैंग के सदस्यों पर शिकंजा कसेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुर्बान गैंग के सदस्यों पर शिकंजा कसेगी पुलिस
विज्ञापन
शामली। कुर्बान गैंग के सदस्य सोंटा रसूलपुर गांव के एक लाख के इनामी इमरान के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
माना जा रहा है कि गिरोह के कई सदस्य अभी भी वांछित हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को कुर्बान और अन्य गिरोह के वांछित सदस्यों पर शिकंजा कसने को कहा है। दरअसल, सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गांव सोंटा रसूलपुर निवासी इमरान थानाभवन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह कुर्बान गैंग का सदस्य था। उस पर डकैती, लूट और गैंगस्टर के 12 मुकदमे दर्ज थे। 2023 में गांव हिंड में हुई डकैती की घटना के बाद इमरान चर्चा में आया था। तीन दिन में कुर्बान गैंग के एक ही गांव के दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गांव हिंड निवासी कुर्बान के गैंग में इमरान के अलावा सोएब, मोनू, खलील, आरिफ, महताब, शाहिद उर्फ शहूद, असलम बदमाश शामिल थे। यह गैंग लूट, डकैती व चोरी की घटनाओं में शामिल रहा। तीन दिन पहले शुक्रवार को जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गांव सोंता रसूलपुर निवासी महताब मारा गया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि वांछित बदमाशों के खिलााफ अभियान चलाया जा रहा है। कुर्बान मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। मारे गए इमरान और महताब के संपर्क में शामली और अन्य जिलों के अन्य बदमाशों के रहने की भी संभावना है, इसलिए सभी पर शिकंजा कसने को प्लान तैयार किया गया है। थाना प्रभारियों के अलावा क्राइम ब्रांच को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।