{"_id":"6089acc18ebc3ea1da334cc2","slug":"cremation-of-jain-society-will-be-performed-at-the-funeral-saharanpur-news-mrt536388562","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन समाज के श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समाज के श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण से मरने वालों के अंतिम संस्कार में आ रही परेशानियों को देखते हुए जैन समाज ने उनके श्मशान घाट में अंतिम संस्कार का स्वीकृति दी है। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ने इसके लिए जैन समाज का आभार व्यक्त किया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि मानवता से बड़ा कुछ नहीं है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन व अन्य जिम्मेदार लोगों से अनुरोध किया था कि जैन समाज के कलसिया रोड स्थित श्मशान में भी कोरोना से मृत लोगों का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी जाए। इसके बाद जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने अपने समाज के लोगों से विचार विमर्श कर यह स्वीकृति दे दी। पार्षद मनोज जैन का भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महापौर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जैन समाज का आभार जताते हुए कहा कि जैन समाज ने करुणा और उदारता का परिचय दिया है। वहीं जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा यह संकट संपूर्ण मानव जाति पर है। हमें सब कुछ छोड़कर केवल मानवता को बचाने के बारे में सोचना चाहिए।
कोविड गाइडलाइन का करें पालन
सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रभारी ब्रित चावला ने सभी ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ट्रांसपोर्टर और उनके सहयोगियों को कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना है। तभी कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को जीता जा सकता है।