फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Craftsmen demonstrated their skills

शिल्पियों ने किया अपने हुनर का प्रदर्शन

Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Craftsmen demonstrated their skills
माटीकला योजना में कारीगर हुए सम्माति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला योजना के अंतर्गत मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के माटीकला से जुडे कारीगर, शिल्पियों द्वारा अपने उत्पाद सहित प्रतिभाग किया गया। पुरस्कार का चयन उनके उत्पादों के आधार पर तीन फाईन आर्टस के विषेशज्ञो द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार का चयन किया गया।
उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक चन्द्र पंत ने बताया कि इस अवसर पर माटीकला योजना के अंतर्गत एक लघु प्रदर्शनी का आयोजन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय में किया गया। मंडल के माटीकला से जुडे कारीगरों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। सीडीओ विजय कुमार ने लघु प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में गरीमा नेगी (एमएफए0), तरूण भारती (बीएफए), इकरार (बीएफए) द्वारा भाग लेने वाले प्रतियोगियो के मॉडलो का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार निर्धारित किए। इस मौके पर जिला ग्रामोद्येाग अधिकारी मुजफ्फरनगर राजवीर सिंह बालियान, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शामली प्रदीप कुमार, जुगल किशोर, टीपी सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र मिश्रा, अभिषेक अलेरिया, सौरभ प्रजापति, धीरेन्द्र कुमार,राहुल कुमार, अर्चना कश्यप इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार-ट्रक ड्राइविंग में प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
सहारनपुर। जनपद में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित राज्य स्तरीय व्यवसाय कार-ट्रक ड्राइविंग में प्रशिक्षण सत्र फरवरी से अप्रैल तक तीन माह के प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए फार्म उपलब्ध है। फार्म ब्रिकी एवं जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed