{"_id":"68a623cc33464e73a00513dd","slug":"crackdown-on-drug-smugglers-smuggler-arrested-with-7800-narcotic-pills-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-156788-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 7800 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 7800 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 21 Aug 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को चिलकाना पुलिस ने नशीली गोलियां की तस्करी करने वाले हिस्ट्रीशीटर व अंतरराज्यीय गोकश को गिरफ्तार किया है। वहीं, देहात कोतवाली पुलिस ने 15-15 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर पकड़े हैं।
दरअसल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में नशा तस्करों की नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सवेरा अभियान चल रहा है। इसमें नशे के कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को चिह्नित कर जब्त किया जाएगा। इसी के तहत बुधवार को चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी के नेतृत्व में टीम ने गांव दुमझेड़ा से हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर रिजवान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1014 ग्राम की 7800 नशीली गोलियां और उन्हें बेचकर कमाए 24,050 रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया नशा तस्कर पशु माफिया भी है।
इसके कोर्ट ने एनबीडब्लू वारंट भी जारी किए थे। चिलकाना और हरियाणा के यमुनानगर में करीब 36 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच की जा रही है। उधर, देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशा तस्कर शौकीन निवासी नई बस्ती हलालपुर, शादाब निवासी मोहल्ला लईयागढ़ को अभिनव इंटर कॉलेज के पास निर्माणाधीन बाईपास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से 15-15 ग्राम स्मैक मिली है। आरोपी शौकीन पर छह और शादाब पर एक मुकदमा दर्ज है।