फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couple commits suicide in Sheikhpura Kadim

शेखपुरा कदीम में दंपती ने की आत्महत्या

Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide in Sheikhpura Kadim
शेखपुरा कदीम में पति पत्नी की मौत के बाद गमजदा परिजनो से जानकारी लेते एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में दंपती ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने फांसी लगाकर, जबकि उसके पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों ने खुदकुशी क्यों की है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

घटना मंगलवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम की है। यहां का निवासी शुभम (24) पेंटर का काम करता था। तीन साल पहले उसकी शादी रुड़की के लंढौरा गांव निवासी सोनम (23) के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर घर में ही बने कमरे में सोनम का शव फांसी पर लटका मिला और शुभम की लाश चारपाई पर पड़ी थी। बराबर के कमरे में शुभम की मां तारावती सोई हुई थी। शुभम के भतीजों ने उनको मृत अवस्था में पड़ा देखा और परिजनों को जानकारी दी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी प्रीति यादव और देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और उसके बाद शुभम ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों ने ऐसा क्यों किया है, इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं, पुलिस हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही स्थिति का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ का सामान खरीदकर बाजार से लौटे थे दोनों
परिजनों के मुताबिक, सुबह के समय दोनों बाजार गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों करवाचौथ पर्व का सामान लेकर घर लौटे थे, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। इसको लेकर ग्रामीण और रिश्तेदार भी हैरान हैं।
तीन साल पहले हुई थी शादी, नहीं था कोई बच्चा
दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं था। पुलिस के मुताबिक, इस बात को लेकर कुछ समय पूर्व परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन शुभम व सोनम एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत करते थे। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

परिजनों का बुरा हाल
शुभम के पिता विक्रम गांव में सैलून पर काम करते हैं। शुभम का एक बड़ा भाई प्रदीप है, जो शादीशुदा है और एक छोटा भाई अक्षय है, जबकि बहन अंजू की काफी समय पूर्व शादी हो चुकी है। दोनों की मौत से मां तारावती, पिता विक्रम, भाइयों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया है।

शेखपुरा कदीम में पति पत्नी की मौत के बाद जमा भीड़

शेखपुरा कदीम में पति पत्नी की मौत के बाद जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed