फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors who get 95% vaccination will be honored

95 फीसदी टीकाकरण कराने वाले पार्षद होंगे सम्मानित

Wed, 29 Dec 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Councilors who get 95% vaccination will be honored
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है। इसी क्रम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन बुधवार को शहर के ज्वालानगर, मोहल्ला किला, तेलियों वाली गली में पहुंचे। जहां लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। नगरायुक्त ने मोहल्ला जाफरनवाज में टीकाकरण केंद्र तथा वार्ड 57 और 62 में सराय मरदान अली, अली की चुंगी आदि क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए पार्षदों का सहयोग लिया जा रहा है। जो भी पार्षद अपने क्षेत्र में 95 फीसदी टीकाकरण करा लेगा नगर निगम उसे विशेष रूप से सम्मानित करेगा। उधर, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में टीम ने वार्ड नंबर आठ बेहट रोड, दानिश कॉलोनी व वार्ड नंबर 32 के खानआलमपुरा में लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed