फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilor Nikku accused of defaming the Prime Minister

पार्षद निक्कू पर प्रधानमंत्री को बदनाम करने का आरोप

Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Councilor Nikku accused of defaming the Prime Minister
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने का आरोप लगाते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से मिलकर पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रजीत सिंह निक्कू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व महामंत्री किशोर शर्मा ने एसपी सिटी को दिए पत्र में कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने एक अखबार के पृष्ठ को एडिट कर अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा सके, जबकि उस अखबार ने इस तरह की कोई खबर नहीं छापी है। उन्होंने पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, पार्षद संजय गर्ग, दिग्विजय राणा, विराट पूरी मौजूद रहे। उधर, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि उन्होंने एडिट करके कोई पोस्ट नहीं डाली है। यह पोस्ट पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व सरकार अपनी नाकामी छिपाने में लगे हैं। वह भाजपाइयों की धमकी से डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed