फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   council schools will open from today

परिषदीय विद्यालय आज से खुलेंगे

Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
council schools will open from today
सहारनपुर। करीब पौने दो माह के बाद प्री-नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय जाना शुरू कर दिया है। निजी स्कूल बुधवार को खोले गए, जिनमें आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे। संत रविदास जयंती के कारण बुधवार को अवकाश था। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन आज से होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में प्री-नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं का भौतिक रूप से संचालन 14 फरवरी से कर दिया गया है। वहीं, जनपद में 14 फरवरी को मतदान होने, 15 फरवरी को चुनावी अवकाश होने तथा 16 फरवरी को रविदास जयंती होने की वजह से विद्यालय पूरी तरह नहीं खोले जा सके हैं, लेकिन 16 फरवरी यानी बुधवार को संत रविदास जयंती के बावजूद निजी विद्यालय खोले गए। वहीं, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। केवल शिक्षकों ने विद्यालय जाकर संत रविदास जयंती मनाई। परिषदीय विद्यालयों में ऑफलाइन पढ़ाई 17 फरवरी से होगी।
विज्ञापन

वर्जन
पहले मतदान तथा इसके बाद दो दिन के अवकाश के कारण परिषदीय विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका। 17 फरवरी से विद्यालयों का संचालन नियमित रूप से होगा। अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों को विद्यालय भेजें। जिससे पठन-पाठन सुचारू रूप से शुरू हो सके।-अंबरीष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed