{"_id":"62aa225b4087b906cd41544e","slug":"council-schools-will-open-from-today-amid-scorching-heat-saharanpur-news-mrt592951577","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के बीच आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के बीच आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रात: साढ़े सात से 12:30 बजे तक होगी पढ़ाई। विद्यार्थियों को मिलेगा मिड-डे मील
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भीषण गर्मी के बीच परिषदीय विद्यालय बृहस्पतिवार से खुल रहे हैं। विद्यालयों के खुलने का समय प्रात: साढ़े सात से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। शिक्षकों को नए नामांकन करने के साथ ही नए नामांकित विद्यार्थियों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर भी दर्ज करना होगा।
जनपद में 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें इस बार 2.20 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से चल रहा है। यह 15 जून तक रहा। 16 जून से विद्यालय पुन: खुल रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ अपुष्ट खबरें ऐसी चल रही थीं कि 16 जून से केवल शिक्षक विद्यालय आएंगे। वहीं, बीएसस ने बताया कि बृहस्पतिवार से पूरी क्षमता के साथ विद्यालय खोले जाएंगे। शिक्षकों के साथ शिक्षा मित्र, अनुदेशक और सभी पंजीकृत विद्यार्थी आएंगे। बच्चों को मिड-डे मील भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ नए बच्चों का नामांकन भी करना होगा। एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहे। नए पंजीकृत बच्चों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके अतिरिक्त सरकार की अन्य योजनाओं पर भी पहले की तरह कार्य होगा।