{"_id":"612539488ebc3e79ab5ba940","slug":"council-schools-open-school-has-returned-to-its-glory-saharanpur-news-mrt553155924","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय खुले, स्कूलों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय खुले, स्कूलों में लौटी रौनक
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर मनिहारान में पढ़ाती शिक्षिका।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में छह से आठ की कक्षाओं का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन दस से 15 फीसदी छात्र विद्यालय पहुंचे। मगर महीनों से सुनसान पड़े विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति से रोनक लौट आई। कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन भी कराया।
परिषदीय विद्यालय सुबह आठ बजे से खुले। बच्चे मास्क लगाकर विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने बच्चों के हाथों को सैनिटाइज कराया। कक्षाओं में भी बच्चों के बीच दो गज की दूरी रखी। अनेक जगहों पर अभिभावकों ने भी विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों से बात की। एडी बेसिक योगराज सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन ने 50 फीसदी बच्चों के साथ कक्षाओं के संचालन के आदेश दिए हैं। यही वजह रही कि पहले दिन कम संख्या नजर आई है। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए पहले अभिभावकों की सहमति ली जा रही है। उम्मीद जताई कि अगले दस दिन में संख्या बढ़ेगी। एक सितंबर से कक्षा एक से पांच की कक्षाएं शुरू होने के बाद स्थिति और बेहतर होगी।
सीबीएसई और यूपी बोर्ड के भी विद्यालय खुले
भले ही यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में छह से आठ की कक्षाओं के संचालन का कोई अलग से आदेश नहीं आया, मगर कई विद्यालयों ने कक्षाओं का संचालन मंगलवार से शुरू कर दिया है। चूंकि 21 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा थी। ऐसे विद्यालयों में कक्षाएं नहीं चल सकी। उधर, सीबीएसई स्कूलों में भी कक्षा छह से आठ का संचालन मंगलवार से हो गया। पहले दिन पढ़ाई के साथ ही प्रार्थना सभा और खेल कूद भी कराए। कई महीने बाद विद्यालयों में लौटे विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।

अपर प्राइमरी स्कूल दलहेड़ी में उपस्थित बच्चे व प्रधानाध्यापक।- फोटो : SAHARANPUR

उच्च प्राथमिक विद्यालय तोता टांडा।- फोटो : SAHARANPUR

नानौता लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोशल डिस्टेंस के साथ बैठे बच्चे।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन