फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation will not take action against encroachers

अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं करेगा नगर निगम

Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corporation will not take action against encroachers
सहारनपुर। शहर में अतिक्रमण की प्रमुख वजह दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखना है। अतिक्रमण होने के कारण दिन भर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जाम रहता है। अब नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर सख्ती नहीं करने का निर्णय लिया है। रविवार को महापौर ने बैठक कर अतिक्रमणकारी व्यापारियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें समझाकर समस्याओं का समाधान निकालने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में महापौर संजीव वालिया ने कहा बीते दिनों व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। व्यापारियों की पीड़ा थी कि कोरोना के चलते उनका व्यापार चौपट हो गया है। इसके अलावा सड़कों पर सीवर और स्मार्ट रोड बनानेे का काम चल रहा है। इससे भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक नगर निगम द्वारा उन्हें परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

महापौर वालिया ने कहा कि व्यापारियों की बात सुनने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अतिक्रमण रोधी तथा अन्य अभियानों के दौरान लोगों पर जुर्माना आदि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जाए और भवन स्वामी या व्यापारियों को समझा कर और विश्वास में लेकर अपनी बात मनवाई जाए। इसका अर्थ यह भी नहीं है कि दुकानदारों को अतिक्रमण करने की छूट दे दी जाए या उन्हें सड़कों पर गंदगी फैलाने की अनुमति दे दी जाए। यदि नगर निगम सहयोग कर रहा है तो व्यापारियों को भी शहर में व्यवस्थाएं बनाने में निगम को सहयोग करना होगा। महापौर ने पुन: नगर निगम की संपत्तियों की समीक्षा करते हुए नगर निगम परिसर सहित निगम की अन्य संपत्तियों पर मलवा को जहां जैसा है के आधार पर नीलाम करने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, प्रवर्तन दल के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed